बिहार: रालोसपा नेता की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

नई दिल्ली। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, मझाड गांव निवासी और कुशवाहा अस्पताल के संचालक प्रेमचंद्र कुशवाहा रात अपने घर जा रहे थे कि तभी सिरहा रोड के चोरमा गांव के पास बाइक पर सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

धनी मर्दों को जाल में फंसाती थीं वेडिंग डांसर, अश्लील विडियो बनाकर करती थी ब्लैकमेल

मृतक रालोसपा के पकड़ीदयाल प्रखंड अध्यक्ष

गोली लगने से घायल हुए कुशवाहा को गंभीर स्थिति में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने मोतिहारी रेफर कर दिया। मोतिहारी ले जाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मृतक रालोसपा के पकड़ीदयाल प्रखंड अध्यक्ष थे। इधर, घटना से आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को सड़क पर उतर गए और पकड़ीदयाल के नेहरू चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान बाजार भी बंद हैं। रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा पीड़ित परिवार की मदद का आश्वासन दिया है।

कश्मीर: पंचायत चुनाव के 5वें चरण के लिए मतदान जारी, 848 संवदेनशील बूथों पर कड़ी सुरक्षा

बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पकड़ीदयाल के पुलिस उपाधीक्षक डी. क़े पांडेय ने गुरुवार को बताया कि पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला भूमि विवाद के कारण हत्या का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी रालोसपा नेता की हत्या कर दी गई थी। इसी माह की शुरुआत में रालोसपा के एक नेता पर अपराधियों ने गोलियां बरसा दी थी। यह घटना थानाध्यक्ष के सामने हुई। वहीं, वारादात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से चलते बने थे।

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DRmBdz

No comments